October 28, 2026

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पार्क और खेल परिसर को बंद करने का जारी हुआ आदेश

park

भिलाई। छत्तीसगढ़ सहीत प्रदेश भर में कोरोना एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिसके बाद अब नाईट कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना वायरस महामारी संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नगर निगम भिलाई द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी कर निगम क्षेत्र के तमाम पार्क व तालाब सहित स्पोट्र्स कंपलेक्स को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भेलवा तालाब नेहरू नगर, शहीद पार्क सेक्टर 5, शहीद राजेश पटेल स्पोट्र्स कंपलेक्स सेक्टर 2, मैत्री गार्डन मरोदा, बापू नगर उद्यान जोन 4 खुर्सीपार, वार्ड 25 जवाहर नगर स्पोट्र्स कंपलेक्स आदि को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कहा है कि कोविड-19 के मामलों को देखते हुए या निर्णय लिया गया है।



You may have missed