September 27, 2023

BIG NEWS: राजधानी में कोरोना रिटर्न के बाद कई इमारते सील


मुंबई। कोरोना ने एक बार फिर से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हडकंप मचा दिया है। बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो, अकेले मुंबई में ही कोरोना वायरस के 3 हजार नए मरीज मिले हैं, जो कि इस महामारी के शुरुआत होने के पश्चात सबसे अधिक है। बृहन्मुंबई नगरपालिका के अनुसार, 14 मार्च से लेकर 19 मार्च के बीच केवल मुंबई में ही कोरोना वायरस के 13 हजार 912 नए मामलों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोरोना का कहर इस कदर बढ़ रहा है कि जिसके चलते 305 इमारतें सील की जा चुकी हैं।


पढ़े- सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच हुआ कुछ ऐसा की आधी रात घर की दीवार फांदकर भागी दुल्हन

बताते चलें कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने के बावजूद मुंबई के शिवाजी पार्क और दादर की सब्जी मंडी में लोग बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए नजर आए। इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को जल्द से जल्द कोविड-19 टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि इसके दुष्प्रभावों को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने आगे कहा कि टीका सुरक्षित है और इसे लगवाना आवश्यक है।

पढ़े- कोरोना BREAKING: रायपुर और दुर्ग में कोरोना ब्लास्ट के साथ प्रदेश में आज 1097 नए मरीज की पहचान

गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र में अब तक 36,39,989 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं देश में कुल 4,20,63,392 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40,953 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,55,284 हो गई है। वहीं आकंड़ों के अनुसार पिछले 6 दिनों में मुंबई में 13,912 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ पिछले छह दिनों में कंटेनमेंट जोन और बिल्डिंग सील करने के मामलों में भी उछाल आया है। 13 मार्च को मुंबई में 31 एक्टिव कंटेनमेंट जोन और 220 सील बिल्डिंग थी। जबकि 18 मार्च को ये आकंड़ा बढ़कर 34 कंटेनमेंट जोन और 305 सील बिल्डिंग तक पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने सख्ती करने का फैसला ले लिया है। बीएमसी ने मुंबई के सभी शॉपिंग मॉल्स को निर्देश जारी किए है कि बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के मॉल्स में किसी को एंट्री नहीं दी जाए। इसी के साथ मॉल्स में एंट्री की जगह पर रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। वीकेंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बीएमसी ने ये फैसला लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *