October 28, 2026

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने पोस्ट शेयर कर किया पति से अलग होने का किया ऐलान

IMG-20210402-WA0004

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के फैंस को झटका लगने वाला है. एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला लिया है. एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि वह अब पति साहिल से अलग हो रही हैं. कार्ति के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है|


पढ़े – CG Lockdown 2021: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, दुकानों के खुलने का समय निर्धारित

कीर्ति ने साल 2016 में साहिल सहगल के साथ शादी की थी. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते थे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है.कार्ति के फैंस उनके इस फैसले को जानकर हैरान हो गए हैं।

कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा है कि मैं सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है. हमने केवल कागजों में नहीं पूरी जिंदगी के लिए ये फैसला लिया है. किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना|

पढ़े – कोरोना BREAKING: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

एक़्ट्रेस ने आगे लिखा कि जो है उसको अब बदला नहीं जा सकता. ऐसे में वह सभी लोग जिनको मेरी फिक्र है मैं उन्हें बता दूं मैं ठीक हूं. इसके बाद मैं किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करूंगी. इस तरह से कीर्ति ने अपने इमोशन्स को भी छुपाने की कोशिश की है|

पढ़े – BIG NEWS: बॉलीवुड की अब ये एक्ट्रेस कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कृति और साहिल का प्यार तब शुरू हुआ था जब दोनों साथ में एक ही जगह काम करते थे. दोनों एक विज्ञापन में साथ काम कर रहे थे और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुआ थी. दोनों ने बहुत ज्यादा वक्त तक एक दूसरे को डेट नहीं किया था, दोनों ने करीब दो महीनों तक डेटिंग के बाद कृति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज किया और आखिरकार 2016 में दोनों ने शादी रचा ली थी|

पढ़े – सेक्स रैकेट: ढाबा में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर किया भंडाफोड़

मीडिया की पढ़ाई कर चुकीं कीर्ति नेृ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म खिचड़ी द मूवी से की थी. इस फिल्किम में वह परमिंदर के रोल में नजर आई थीं.इसके अलावा एक्ट्रेस ने शैतान, पिंक, इंदू सरकार, ब्लैकमेल, उरी सर्जिकल स्ट्राइक और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं कीर्ति को फैंस फोर मोर शॉट प्लीज और क्रिमन्ल जस्टिस बेवसीरीज में देखा है|


You may have missed