October 26, 2026

रायपुर में फिर चाकू बाजी : पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या

chaku se

रायपुर। लॉकडाउन और कोरोनाकाल में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक चाकू बाजी की घटना सामने आई है। जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके के यादवपारा न्यू शांतिनगर की बताई जा रही है। यहां, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी| मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रवीण बताया जा रहा हैं| मृतक की उम्र 34-35 साल बताई जा रही हैं|वही आरोपी का नाम गोलू उर्फ विकास बताया जा रहा हैं जो युवक को चाकू मारकर फरार हो गया हैं| फिलहाल पुलिस दूसरे संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं|


You may have missed