May 1, 2026

अब पेमेंट करना होगा और भी आसान: Google Play ने भारत में लॉन्च किया UPI Autopay

Screenshot_20221115-212825__01

Google Play ने भारत में सब्सक्रिप्शन बेस्ड खरीदारी के लिए UPI Autopay को लॉन्च कर दिया है. अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर पेमेंट मैथड के तौर पर UPI ऑटोपे को पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स इन-ऐप सब्सक्रिप्शन की पेमेंट आसानी से कर पाएंगे. ऑटोपे मैथड को सेट करने पर चुने गए सब्सक्रिप्शन की पेमेंट तय समय पर अपने आप हो जाएगी. हालांकि, इसके लिए यूजर्स को पहले सेटिंग करनी होगी. यहां हम आपको बताएंगे कि ये सेटिंग कैसे होगी और लेटेस्ट फीचर का फायदा किस तरह उठाया जा सकता है.


नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने UPI 2.0 के तहत Autopay को पेश किया था. यह यूजर्स को किसी भी UPI ऐप के जरिए पेमेंट करने की अनुमति देता है. हालांकि, यह सर्विस केवल उन UPI ऐप पर ही काम करेगी जो इस फीचर सपोर्ट करती हैं. यूपीआई ऑटोपे यूजर्स को सब्सक्रिप्शन सेट करने में मदद करता है. इस फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका यहां देखिए.

UPI Autopay: ऐसे करें एक्टिवेट
UPI Autopay एक्टिवेट करने के लिए गूगल ने पूरा तरीका बताया है. सबसे पहले यूजर्स को पसंदीदा सब्सक्रिप्शन प्लान चुनना होगा. इसे खरीदने के लिए कार्ट में पेमेंट मैथेड पर टैप करें. अब आपको Pay with UPI ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद सपोर्टेड UPI एप्लिकेशन में इस खरीदारी को अप्रूव कर दें. इस तरह आसानी से गूगल प्ले पर यूपीआई ऑटोपे एक्टिवेट हो जाएगा.

UPI Autopay के फायदे
गूगल प्ले यूजर्स इस फीचर का फायदा उठाने के लिए Paytm, GPay, Amazon जैसी UPI पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने इस फीचर को नियमित तौर पर होने वाली पेमेंट्स के लिए पेश किया था. इस फीचर का इस्तेमाल EMI या बिजली का बिल भरने और मोबाइल रिचार्ज करने में होता है. इस फीचर से आप किस तरह फायदा उठा सकते हैं, यहां देखिए.

समय से पेमेंट हो जाती है, इसलिए लेट फीस या पेनल्टी का खतरा नहीं होता है.

यूजर्स पेमेंट को कस्टमाइज कर सकते हैं. अपनी सुविधानुसार आप पेमेंट को मासिक, तिमाही या वार्षिक रूप में सेट कर सकते हैं.

पेमेंट में जब चाहे बदलाव किया जा सकता है.

यूजर्स सेट की गई पेमेंट को कभी भी कैंसिल कर सकते हैं.

पेमेंट करने का आसान और सुरक्षित तरीका है.

कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देता है.

लंबी लाइनों में लगने की जरूर नहीं पड़ती है.

कोई पेपर वर्क या दस्तावेज की जरूरत नहीं है.


You may have missed