May 9, 2026

Election Result 2022 Live: रुझानों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर में BJP, पंजाब में AAP, गोवा में सीधी टक्कर

IMG-20220310-WA0001

नई दिल्लीः पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे स्पष्ट दिखने लगे हैं। यही रुझान यदि नतीजों में बदलते हैं तो यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा सरकार बनाएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी। गोवा में कांटे की टक्कर है लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी साबित होगी।


उत्तर प्रदेश का जनादेश: उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 202 सीटें चाहिए। यूपी में योगी आदित्यनाथ पर जनता ने दोबारा भरोसा जताया है। रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब है लेकिन उसे कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

• दलः जीत/बढ़त
• भाजपाः 273
• सपाः 118
• बसपाः 4
• कांग्रेसः 2
• अन्यः 6

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक 7 चरणों में मतदान हुआ है। यूपी में फिलहाल भाजपा की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन, सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। सभी एग्जिट पोल्स में योगी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीतकर पहली बार तीन चौथाई बहुमत हासिल किया था। सपा-गठबंधन 54 सीटों पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर परचम लगहाया था। बसपा का खाता 19 सीटों पर सिमट गया था। 5 सीटों पर अन्य की जीत हुई थी।

उत्तराखंड का जनादेश: उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 36 सीटें चाहिए। उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है लेकिन कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है।

• दलः जीत/बढ़त
• भाजपाः 48
• कांग्रेसः 19
• अन्यः 3

उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए 14 फरवरी 2022 को एक चरण में मतदान संपन्न हुआ है। उत्‍तराखंड में भाजपा सत्तारूढ़ दल है और पुष्कर धामी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं। यहां इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी, बसपा और दूसरे क्षेत्रीय दल भी चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में हरीश रावत के नेतृत्‍व में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा को 56 सीटों पर जीत मिली थी और कांग्रेस को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। वहीं इससे पहले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस 32 सीटों पर विजयी रही और बीजेपी 31 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हुई थी। तब भाजपा और कांग्रेस के बीच महज एक सीट का अंतर था। बसपा को 3, निर्दलीय को एक और उत्तराखंड क्रांति दल को एक सीट मिली थी।

पंजाब का जनादेश: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत होगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में रुझान हैं। यही रुझान नतीजों में बदले तो भगवंत मान की ताजपोशी होगी।

• दलः जीत/बढ़त
• आपः 89
• कांग्रेसः 15
• शिअदः 8
• भाजपाः 4
• अन्यः 1

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए एक चरण में 14 फरवरी 2022 को वोटिंग हुई है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा गठबंधन और अकाली दल गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। पंजाब में हर सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। आप ने भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुनाव लड़ा था। इससे पहले 2017 के चुनाव में पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने अकाली दल-बीजेपी गठबंधन से 10 साल बाद सत्ता छीन ली थी। कांग्रेस ने 77 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि अकाली-बीजेपी गठबंधन को महज 18 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इलमें शिरोमणि अकाली दल को 15 और भाजपा की 3 सीटें शामिल हैं। 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने फतह हासिल की थी।

गोवा का जनादेश: गोवा राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 21 सीटें चाहिए। यहां रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। टीएमसी और आप का भी खाता खुलता दिख रहा है।

• दलः जीत/बढ़त
• भाजपाः 18
• कांग्रेसः 12
• टीएमसीः 5
• आपः 1
• अन्यः 4

गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। यहां एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किया गया। गोवा में फिलहाल भाजपा गठबंधन की सरकार हैं और प्रमोद सावंत सीएम हैं। गोवा में भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी और कई दूसरे दल चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है लेकिन दूसरे दल समीकरण बिगाड़ सकते हैं। एग्जिट पोल गोवा में इस बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने यहां 15 सीटें जीती फिर भी सरकार नहीं बना पाई थी। भाजपा ने 13 सीटों पर जीत के बाद सहयोगी दलों और निर्दलियों के समर्थन से सरकार बनाया था।

मणिपुर का जनादेश: मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 31 सीटें चाहिए। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो मणिपुर में भाजपा की वापसी होगी। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह को जनता का आशीर्वाद फिर से मिल रहा है। हालांकि कांग्रेस यहां कड़ी टक्कर दे रही है।

• दलः जीत/बढ़त
• भाजपाः 25
• कांग्रेसः 11
• एनपीपीः 13
• अन्यः 11

मणिपुर की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में चुनाव हुए। यहां भाजपा गठबंधन से एन बिरेन सिंह मुख्यमंत्री हैं। मणिपुर के सभी एग्जिट पोल भाजपा की वापसी का अनुमान जता रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में मणिपुर में भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 4 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 5 सीटें मिली थीं।

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 202 सीटें चाहिए। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 36 सीटें चाहिए। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत होगी। गोवा राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 21 सीटें चाहिए। मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 31 सीटें चाहिए।


You may have missed