July 4, 2026

एयर इंडिया दे रही धमाकेदार ऑफर: सिर्फ 999 रुपए में हवाई सफर करने का सुनहरा मौका

IMG-20210617-WA0018

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई अलायंस एयर ने आज मानसून बोनेंजा सेल की घोषणा की जिसके तहत चुनिंदा मार्गों पर किराया 999 रुपये से शुरू होगा। एयरलाइन ने बताया कि सेल 19 जून से 21 जून तक रहेगा। इसके तहत 01 अगस्त से 31 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कराये जा सकेंगे।


बेंगलुरु-मैसुरु, मैसुरु बेंगलुरु, मैसुरु-कोच्चि, कोच्चि-मैसुरु, हैदराबाद-बेलगाम, बेलगाम-हैदराबाद, दिल्ली-चंडीगढ़, चंडीगढ़-दिल्ली, कोलकाता-भुवनेश्वर और रायपुर-कोलकाता जैसे मार्गों को ऑफर में शामिल किया गया है। सेल के तहत किराया 999 रुपये से शुरू होगा। इसके अलावा यात्री एक बार यात्रा की तारीख में नि:शुल्क परिवर्तन करा सेंकेंगे। अलायंस एयर ने बताया कि इन मार्गों पर वह 70 सीटों वाले एटीआर72 विमानों का परिचालन करेगी।


You may have missed