July 5, 2026

बड़ा हादसा: अचानक भरभरा कर गिरी निर्माणधीन बिल्डिंग, हादसे में 3 की मौत कई घायल

IMG_20210620_195309

राजस्थान: गंगाशहर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अवैध रुप से बन रही एक बिल्डिंग रविवार शाम अचानक गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों के दबे होने की जानकारी मिल रही है। वहीं इनमें से तीन की मौत हो चुकी है और 5 अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ये बिल्डिंग दो दिन पहले ही बनाना शुरू हुई थी।


घटना गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास बन रही एक बिल्डिंग की है। यहां एक बिल्डिंग पहले से बनी हुई थी। इसके ऊपर दूसरी मंजिल बनाने का काम चल रहा था। काम करते समय बिल्डिंग अचानक गिर गई। घटना के समय 9 मजदूर काम कर रहे थे। सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही नगर निगम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।


You may have missed