कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रद्द: इस तरह से श्रद्धालु कर सकते हैं दर्शन
नई दिल्ली। बाबा बर्फानी के दर्शन की चाह लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इसके लिए अब अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा. कोरोना वायरस से संक्रमण के साए में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है. इसका ऐलान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कर दिया है.


जम्मू कश्मीर प्रशासन के मुताबिक हिमलिंग के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी. श्रद्धालु घर बैठे ही हिमलिंग के दर्शन कर सकेंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला जनता के व्यापक हित में लिया गया.

