July 5, 2026

दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: करंट लगने से हुई मौत

IMG_20210711_130939

छतरपुर। छतरपुर के बिजावर में करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की रविवार सुबह मौत हो गई। महुआझाला गांव में टैंक खोलने के लिए घर के एक सदस्य टैंक में उतरा था। वहां अंधेरा होने की वजह से लाइट की व्यवस्था की गई थी, जिससे उसे करंट लग गया।


उसके चीखने की आवाज सुनकर बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य भी टैंक में उतरा। इसी तरह से एक-एक करके 5 लाेग बचाने टैंक में उतरे और सबकी मौत हो गई। टैंक में पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट करके दुख जताया है।

घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद 100 डायल की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण अहिरवार पुत्र रमुआ (55), शंकर अहिरवार पुत्र हल्ली अहिरवार(35) , मिलन अहिरवार पुत्र हल्लू (25), नरेंद्र पिता जगन अहिरवार (20), रामप्रसाद पुत्र हल्ली अहिरवार( 30) ,विजय पुत्र जगन अहिरवार (20) को मृत बता दिया।


You may have missed