फिर बढ़ा लॉकडाउन: अब यहां 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने क्या रहेंगे खुले और क्या रहेंगे बंद
Goa Curfew Extended: गोवा में कुछ और ढील के साथ कर्फ्यू को 19 जुलाई तक बढ़ाया गया है. राज्य सरकार ने रविवार को ये जानकारी दी. इसके मुताबिक सिनेमा हॉल, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि गोवा में राज्यव्यापी कर्फ्यू को 19 जुलाई 2021 को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है.


हालांकि इस दौरान कुछ और ढील दी गई हैं. आदेश में कहा गया है कि 50% क्षमता के साथ जिम, दर्शकों के बिना खेल परिसर, 15 लोगों के साथ धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति होगी. जिला मजिस्ट्रेट उत्तरी गोवा ने 12 जुलाई को सुबह 7 बजे से 19 जुलाई को सुबह 7 बजे तक जिले में प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची जारी की है. इसमें कहा गया है कि कैसीनो और शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक खुलने वाली दुकानें, सिनेमा हॉल, स्कूल, कॉलेज, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे.
बता दें कि गोवा में राज्य स्तरीय कर्फ्यू का वर्तमान चरण 12 जुलाई को समाप्त होने वाला था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2 जुलाई को कर्फ्यू को बढ़ाते हुए रेस्तरां और बार के साथ-साथ आउटडोर खेल परिसरों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी. राज्य में कोविड संक्रमण और मौतों की वृद्धि के मद्देनजर राज्य स्तर पर पहली बार 9 मई को कर्फ्यू लगाया गया था. बाद में कर्फ्यू को लागू होने के बाद से समय-समय पर छह मौकों पर बढ़ाया गया

