April 19, 2026

Viral News: बीड़ी के बंडल पर इस दिग्गज फुटबॉलर की तस्वीर, ‘मेसी बीड़ी’ देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

IMG_20210715_194055

Viral News: क्या आप यह मामने को तैयार है कि फुटबॉल के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने भारत में बीड़ी का विज्ञापन किया है, इस पर आप यकीन नहीं करेंगे। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी बीड़ी का विज्ञान करेंगे, ऐसा असंभव है। लेकिन इस समय इससे जुड़ी एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया में जकर वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


दरअसल वायरल तस्वीर बीड़ी के बंडल की है, इस पर मेसी की तस्वीर छपी है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया वायरल हो गई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है और सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं, सोशल मीडिया में कुछ लोग इसे ‘मेसी वाली बीड़ी’ बता रहे हैं तो किसी ने इसे भारत में मेसी का पहला विज्ञापन करार दिया है।

सिर्फ आम युजर ही नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने भी ‘मेसी की बीड़ी’ का फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत में मेसी का पहला विज्ञापन।’ मालूम हो कि सोशल मीडिया में जिस मेसी की बीड़ी वाले बंडल की तस्वीर वायरल हो रही है वो पश्चिम बंगाल में मुर्शीदाबाद जिले में स्थित धुलियान की कंपनी की है।

मालूम हो कि अर्जेंटीना के लिए पहला इंटरनेशनल खिताब जीतने के बाद मेसी और उनके समर्थक जश्न में डूब हुए हैं, इस बीच ये तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हुई है।


You may have missed