टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट के पहले किया ये बड़ा बदलाव: जानिए क्या कुछ है खास
टीम इंडिया (Team India) ने चौथे टेस्ट के एक दिन पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को टीम में शामिल कर लिया गया है. अब तक वे बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम के साथ थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उन्हें चौथे टेस्ट में मौका मिल सकता है. तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को पारी से हार मिली थी. अभी 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली थी.



