May 5, 2026

देखें Video : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए महिला प्लेटफॉर्म से नीचे गिरी, लोगों की समझदारी से बची जान

IMG_20210819_092533

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में चलती ट्रेन (Moving Train) में चढ़ने की कोशिश करते हुए एक महिला का पैर फिसल गया. महिला ट्रेन और ट्रैक के बीच में गिर गई. इस दौरान महिला के साथ सफर कर रहे लोगों ने उनकी मदद की. प्लेटफॉर्म (Platform) के बीचे गिरते हुए महिला को पकड़कर बाहर निकाला गया. महिला को ज्यादा चोट नहीं आई है और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया.


जानकारी के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी. पहले पति, बच्चे और सामान को लेकर ट्रेन में चढ़ गया. इसके बाद पत्नी भी चलती ट्रे में चढ़ने की कोशिश करने लगी. लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गईं. तभी आस-पास खड़े लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें ऊपर खींच लिया.


You may have missed