छात्रा संग कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए गुरुजी: पैसे का ऑफर देकर की बचने की कोशिश, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली
सरगुजा 23 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग की गरिमा को तार-तार कर दिया है। बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कार्यरत एक संविदा शिक्षक को जंगल किनारे कार में एक कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।


क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की रात स्थानीय युवकों को लंकाडांड जंगल के पास एक कार खड़ी दिखी। संदेह होने पर जब वे पास पहुंचे, तो उन्होंने शिक्षक सुरेश जायसवाल को छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। युवकों ने तत्काल इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में शिक्षक न केवल बदहवास दिखा, बल्कि मामले को दबाने के लिए युवकों को पैसे का लालच देते हुए भी साफ सुनाई दे रहा है। खास बात यह है कि शिक्षक की गाड़ी पर ‘स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ’ का बोर्ड लगा था, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई।
प्रशासनिक और राजनीतिक कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने इस कृत्य पर कड़ा ऐतराज जताया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता, विजय यादव, भूपेंद्र गुप्ता और मोनू तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश झा को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा विभाग ने क्या एक्शन लिया?
दबाव में आए शिक्षा विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए शिक्षक सुरेश जायसवाल को स्कूल से हटा दिया है। उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है। DEO ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बतौली और सीतापुर बीईओ के साथ सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य की एक संयुक्त टीम गठित की है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। विभागीय रिपोर्ट के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

