October 22, 2026

प्रेम-प्रसंग के चलते ससुर और बहू ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

sasur-ro-bahu

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते ससुर और बहू की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. ससुर और बहू का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है. घर में उनके रिश्ते की जानकारी लगने के बाद दोनों घर से गायब हो गए. मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी का है.


जानकारी के अनुसार कनेरी निवासी खेलूराम केवट (50 वर्ष) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35 वर्ष) के बीच प्रेम संबंध था. दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि गीता अपने दुधमुंहे बच्चे समेत दोनों बच्चों को बीमार पति के पास छोड़कर ससुर के साथ भाग गई. खेलूराम भी दो बच्चों का पिता है. मार्च में ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे और सिमगा में रोजी मजदूरी करते थे.

परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर वालों को उनके रिश्ते का पता चला, तो परिवार में तनाव हुआ. उन्हें समझाइश भी दी गई, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बीते मार्च महीने में दोनों घर से भाग गए थे. उसके बाद सिमगा में रह रहे थे. जहां बीते 14 अगस्त को हुए हत्या के एक मामले में उनसे पूछताछ हुई थी. इसके बाद वे 21 अगस्त से गायब थे. अब फांसी पर शव मिला है. चकरभाठा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


You may have missed