रामलीला मंचन के दौरान हादसा: आग की चपेट में आए हनुमान, अंगद और जामवंत, देखें वीडियो
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दशहरा उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रावण दहन के दौरान रामलीला मंचन के बीच आगजनी की घटना हो गई। इस हादसे में हनुमान, अंगद और जामवंत का किरदार निभा रहे तीन कलाकार अचानक आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते पूरे मैदान में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


रामलीला मंचन के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, नगरी क्षेत्र के छिपली गांव में दशहरा के अवसर पर रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान अचानक आग लगने से तीन किरदार इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों लोग झुलस गए।

हनुमान बने हेमंत ध्रुव की हालत गंभीर
इस घटना में हनुमान की भूमिका निभा रहे हेमंत ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
View this post on Instagram

