April 23, 2026

CG में बड़ा हादसा : नाली में जा घुसा तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक, चोट लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

SADAK HADSAA

बालोद। बोरगहन निवासी 35 वर्षीय शिक्षक खेमन्द्रे ठाकुर सुबह 10 बजे शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव जाने के लिए निकला था। इस दौरान कुछ निजी कारणों से वह अर्जुंदा नगर में रुक गए थे। जिसके बाद स्कूल जाने में देरी होने के कारण खेमेंद्र ठाकुर अपने बाइक को तेज गति से चला रहे थे। इसी बीच नगर पंचायत अर्जुंदा से 2 किलोमीटर दूर ग्राम परसतराई मोड़ के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गया। जिससे खेमेंद्र सड़क किनारे बने नाली में जा टकराया। घटना में गंभीर चोट लगने के कारण हेमेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुंदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही लाया गया।



You may have missed