नागा चैतन्य से अलग होने के बाद Samantha Akkinen ने शेयर की पहली तस्वीर, दिखा अलग अंदाज
साउथ इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) अब अलग हो चुके हैं. हाल ही में सामंथा ने सोशल मीडिया पर अलग होने की जानकारी दी थी. नागा और सामंथा के अलग होने की खबर सुनकर फैंस चौंक गए थे. अब गाना से अलग होने के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है.


View this post on Instagram
सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है. इस फोटोज में वह व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके बालों में फ्लावर लगे हुए हैं. उन्होंने फोटो शेयर करके बताया है कि 8 अक्टूबर को वह लैक्म फैशन वीक में नजर आने वाली हैं.
फैंस कर रहे हैं सपोर्ट
सामंथा का ये पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. कुछ ही घंटों में 8 लाख से ज्यादा लोग उनके पोस्ट को लाइक कर चुके हैं. फैंस कमेंट करके बता रहे हैं कि वह सामंथा के साथ हैं. एक फैन ने कमेंट किया- स्ट्रॉन्ग रहो सम्मू. हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं. वहीं कुछ फैन उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर बदला नाम
नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया है. कुछ समय पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर सिर्फ ‘S’लिख दिया था मगर अब नागा से अलग होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम सामंथा लिख दिया है.
View this post on Instagram
तलाक की सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
सामंथा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को अपने और नागा के अलग होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था- हमारे सभी शुभचिंतक, बहुत सोच-विचार करने के बाद मैंने और चैय ने फैसला लिया है कि हम पति-पत्नी की तरह अपने रास्तों को अलग करके अपने रास्ते पर चलेंगे.
View this post on Instagram
हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस साल से पुरानी है और ये हमारे रिश्ते का आधार थी. हम सभी फैंस, शुभचिंतक और मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमे आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी दें. आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया. नागा चैतन्य ने भी ये ही पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

