April 22, 2026

यहां की सरकार का अजोबो गरीब फरमान: सेक्‍स के दौरान मास्‍क पहनें कपल्‍स

sex ke dauran mask

बैंकाक: Couples wear masks during sex: फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। वेलेंटाइन वीक अपने लव के लिए प्यार के इजहार का खास मौका होता है। इसी बीच वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले थाईलैंड में सरकार ने एक अजीब फरमान जारी किया है। थाईलैंड के अधिकारियों ने दुनियाभर से जमा कपल्‍स को निर्देश दिया है कि वे सेक्‍स के दौरान मास्‍क पहनें। यही नहीं यौन संबंध बनाने के दौरान कपल्‍स को ‘आमने-सामने की पोजिशन’ से भी बचने के लिए कहा गया है। दरअसल, देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है और सरकार को डर सता रहा है कि यह वेलंटाइन डे पर और ज्‍यादा तेज हो सकता है।


सेक्‍स इंडस्‍ट्री के लिए पूरी दुनिया में बदनाम ये शहर
थाइलैंड का पट्टाया शहर अपने सेक्‍स इंडस्‍ट्री के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है और बड़ी संख्‍या में यहां दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। पर्यटकों के इस गढ़ में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या अब 8000 तक पहुंच गई है। प्रतिदिन की यह संख्‍या पिछले करीब 15 दिनों में डबल हुई है। थाई अधिकारियों को डर सता रहा है कि वेलेंटाइन डे के दिन कोरोना के मामलों की संख्‍या काफी बढ़ सकती है।

दुनियाभर से लोग यहां शादी करने के लिए पहुंचते हैं
थाइलैंड में वेलंटाइन डे के दिन बड़ी संख्‍या में कपल जमा होते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के निदेशक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘कोरोना एक सेक्‍स के जरिए फैलने वाली बीमारी नहीं है लेकिन आप अगर एक-दूसरे को सटकर सांस लेते हैं और लार का आदान-प्रदान करते हैं तो कोरोना संक्रम‍ित होने का काफी खतरा है।’ उन्‍होंने कपल्‍स को सलाह दी कि वे अपनी डेट की रात से पहले अपना एंटीजन टेस्‍ट करा लें ताकि अपने पार्टनर को संक्रमित नहीं कर सकें।

 


You may have missed