May 8, 2026

Video वायरल: विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने बीच मैदान में पहुंचे फैंस, फिरर हुआ कुछ ऐसा

IMG-20220314-WA0002

नई दिल्ली: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट मैच के दूसरे दिन उस समय एक अजीब वाकया देखने को मिला जब 3 फैंस सुरक्षा में सेंध लगाकर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए पिच पर पहुंच गए। अब सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


दरअसल, यह अजीबोगरीब वाकया श्रीलंका की दूसरी पारी के छठे ओवर का है। उस समय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद लगने के बाद कुसाल मेंडिस को मेडिकल सहायता दी जा रही थी। इसके बाद अपने स्टार खिलाड़ियों को नजदीक से देखने के लिए 3 प्रशंसक ग्राउंड में घुस आए। इनमें से एक तो विराट के नजदीक पहुंचने में सफल रहा। उस समय विराट स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे।

प्रशंसक ने अपना मोबाइल निकाला और इस सीनियर बल्लेबाज से सेल्फी लेने के लिए कहा. प्रशंसक की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब कोहली सेल्फी के लिए राजी हो गए। फैंस को ग्राउंड से बाहर निकालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी मैदान पर किस तरह से फैंस को पकड़ने के लिए उनके पीछे-पीछे भाग रहे हैं। हालांकि बाद में सभी को पकड़ लिया गया। मोहाली में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान भी एक प्रशंसक मैदान में घुसने में सफल रहा था।


You may have missed