August 4, 2026

Pradeep Rawat Passes Away: ‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर एक्टर प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

IMG-20260804-WA0004

Pradeep Rawat Death: सिनेमा जगत से एक दुखद और दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में अपने खौफनाक खलनायक के किरदार से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।


खबरों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

कैंसर की वजह से बिगड़ी थी तबीयत

प्रदीप रावत के बिजनेस मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभिनेता पिछले कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले उनका कैंसर दोबारा लौट आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को प्लेटलेट्स अचानक गिर जाने के कारण उनका निधन हो गया।

फिल्म ‘लगान’ में उनके सह-कलाकार रहे यशपाल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद.ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

सोनू सूद ने जताया दुख

अभिनेता सोनू सूद ने प्रदीप रावत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा– “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे प्रदीप भाई… आप बहुत याद आएंगे।”

‘महाभारत’ से लेकर ‘गजनी’ तक: करियर के यादगार किरदार

प्रदीप रावत ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया।

महाभारत (BR Chopra): उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का कालजयी किरदार निभाया था।

लगान (2001): आमिर खान की ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ में उन्होंने देवा सिंह सोडी की यादगार भूमिका निभाई।

गजनी (2008): आमिर खान की ही फिल्म ‘गजनी’ में उनके मुख्य विलेन के रोल ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित खलनायकों में शामिल कर दिया।

साउथ सिनेमा: हिंदी के अलावा उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दमदार अभिनय किया।

उनकी हालिया उपस्थिति विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ में देखी गई थी। उनके चले जाने से भारतीय सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन और बहुमुखी प्रतिभा का धनी कलाकार खो दिया है।


You may have missed