Government Job 2022: 12वीं पास के लिए निकली 2659 पदों पर भर्ती, 31 हजार तक मिलेगी सैलेरी
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छा मौका आया है। डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (डीएसआरवीएस) ने असिस्टेंट रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार 20 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsrvsindia.ac.inhttp://dsrvsindia.ac.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


असिस्टेंट रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों के लिए कुल 2659 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2022 से जारी है। परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में किया जाएगा। जबकि सितंबर 2022 में आंसर की जारी होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 11 मार्च 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 20 अप्रैल 2022
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 12 पास होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा जरूरी है।
सैलरी
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 31,540 रुपये सैलरी मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
डीएसआरवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.dsrvsindia.ac.in पर विजिट करें।
यहां Recruitment Portal पर क्लिक करें। अब असिस्टेंट रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

