June 3, 2026

आज का राशिफल: वृष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक सहित 7 राशियों को सफलता के योग

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आज बनते काम में अचानक बाधा आ सकती है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आयेगा। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।


वृषभः आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। आकस्मिक व्यय के योग हैं। शुक्र का उपाय करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध और दही का दान करें।

मिथुनः इस राशि के लोगों को आज अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति या नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। घरेलू कलह से तनाव हो सकता है। वाणी की कटुता कष्टदायक साबित होगी। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

कर्कः कर्क राशि के जातकों को व्यवसायिक लाभ होगा। आय में वृद्धि तथा नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति के योग हैं। पितृपक्ष से तनाव की संभावना है। व्यसन से हानि एवं अपयश होगा। बुध के उपाय से लाभ मिल सकता है। ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।

सिंहः सिंह राशि वाले आज मनोरंजन में दिन बितायेंगे। आज के कार्य में विलंब होगा। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

कन्याः व्यवसायिक कार्य हेतु लोन की प्राप्ति की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वातरोग से कष्ट हो सकता है। केतु के उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। हल्दी और नारियल का दान करें।

तुलाः आज आप किसी प्रतिद्वंदी को सहयोग देंगे। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में मनचाहे परिणाम से प्रसन्नता मिलेगी। सूर्य के उपाय करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृश्चिकः संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं। आलस्य के कारण काम में देरी होगी। चंद्रमा के उपाय करें और ऊँ नमः शिवाय का जाप कर दूध-चावल का दान करें।

धनुः धनु राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बड़ों से सहयोग तथा पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी पर खर्च संभव है। नये व्यक्ति पर भरोसे से धोखा मिल सकता है। आज आप ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। सफेद कपड़े पहनें और खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

मकरः मकर राशि के लोगों को खेल से धन की प्राप्ति के योग हैं। भागीदारों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मंगल के उपाय करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कुंभः कुंभ राशि के जातकों की लाइफस्टाइल में बदलाव की संभावना है। अध्ययन सामग्री पर धन खर्च होगा। पड़ोसियों से संबंध में सुधार आएगा। गुरू के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

मीनः भाईयों एवं सहयोगियों से विवाद हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के भी योग हैं। नये वाहन की खरीदी की योजना पर विचार कर सकते हैं। शुक्र के उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध और दही का दान करें।


You may have missed