June 3, 2026

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर सिद्धू ने दिया बयान

siddu

चंडीगढ़: 34 साल पुराने एक रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। शीर्ष कोर्ट ने सिद्धू को कठोर (सश्रम) कारावास की सजा सुनाई। वहीं सजा मिलने के फैसले के बाद सिद्धू का बयान सामने आया है। सिद्धू ने टवीट करते हुए कहा है कि वह ”कानून का सम्मान करेंगे।” उन्होंने कहा, “कानून का सम्मान करूंगा…।” बता दें कि 34 साल पुराने रोडरेज मामले में मृतक के परिवार द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकार कर लिया था।


कोर्ट के फैसले के बाद अब सिद्धू को पंजाब पुलिस कभी भी हिरासत में ले सकती है। इससे पहले सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ रोडरेज मामले में दायर पुनर्विचार याचिका खारिज करने का अनुरोध किया था। सिद्धू ने अपनी साफ छवि का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले में उनकी सजा में बदलाव नहीं करने का आग्रह भी किया था।


You may have missed