June 3, 2026

मेकअप कराने गई दुल्हन हुई प्रेमी के संग फरार, बारात लेकर पंहुचा दूल्हा करता रहा इंतजार

frara

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया है, जहां दूल्हा बारात लेकर तो पहुँच गया लेकिन दुल्हन को साथ नहीं ले जा सका। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। दूल्हे ने एमजी रोड थाने में मामला दर्ज कराया है।


इंदौर के एमजी रोड क्षेत्र के उषा फाटक में उज्जैन से दूल्हा बारात लेकर आया था, लेकिन दुल्हे का शादी का सपना उस वक्त टूट गया जब दुल्हन मेकअप करवाने अन्नपूर्णा क्षेत्र में पहुंची थी और अपने पूर्व प्रेमी के साथ ब्यूटी पार्लर से ही भाग खड़ी हुई। परिजन दुल्हन को तलाशते रहे लेकिन वो कई घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिली।

दूल्हा एमजी रोड थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने में बैठकर दूल्हा कई घंटों तक दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं मिलने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के अपनी बारात लौटाकर ले गया।

क्या कहा जांच अधिकारी सुरेंद्र नदान ने?
वहीं एम जी रोड़ थाने के जांच अधिकारी सुरेंद्र नदान ने बताया कि ‘उज्जैन से जितेंद्र की बारात बुधवार रात आई थी। जिसकी शादी उषा फाटक जेल रोड़ की रहने वाली रोशनी पिता विनोद डागर से होना थी। दूल्हे के चाचा राकेश डागर के द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है कि दुल्हन अपने घर नहीं है। वह किसी और के साथ भाग गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं दुल्हन की गुमशुदगी अन्नपूर्णा थाने में दर्ज की गई है।


You may have missed