एलन मस्क ने किया ट्विटर डील रद्द करने का ऐलान: अब कानूनी कार्रवाई करेगी कंपनी
नई दिल्लीः एलन मस्क ने ट्विटर डील रद्द करने की घोषणा की है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से बताया गया कि समझौते की शर्तों के उल्लंघन को लेकर 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द कर दिया गया है। इसके बाद ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।


एलन मस्क के वकील ने कहा कि ट्विटर कंपनी फेक-स्पैम अकाउंट्स की जानकारी नहीं दे पाई इसलिए डील को खत्म कर रहे हैं। इस पर ट्विटर के चेयरमैन ने कहा कि मस्क और ट्विटर के बीच डील को लागू कराने के लिए वे कोर्ट का रुख करेंगे। कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने जोर देकर कहा है कि कंपनी इस डील को पूरा करना चाहती है।
बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर के बीच इसी साल अप्रैल महीने में 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर की डील हुई थी। इसके बाद मस्क ने फेक-स्पैम अकाउंट्स की जानकारी मांगी थी। ट्विटर का दावा है कि 5% से कम खाते बॉट या स्पैम हैं जबकि मस्क को स्पैम खातों की संख्या 90% तक होने की आशंका है।

