August 14, 2026

दुखद खबर: मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन…

images

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी। अनुपम ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है।


दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल में होगा पोस्टमॉर्टम
सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में किया जाएगा। गुरुवार तड़के उनके निधन के बाद उन्हें सुबह 5:30 बजे अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनका शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा।


You may have missed