April 22, 2026

आम आदमी को दिवाली का तोहफा: CG समेत कई राज्यों में आधी रात कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol__diesel_price_19282623

रायपुर: दीपावली से पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को अपडेट कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस समय 71 डॉलर के करीब हैं. इसका असर पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों पर पड़ता है.


ताजा जानकारी के मुताबिक देश के चार महानगरों में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं. हालांकि कुछ जगह बदलाव देखे गए हैं. आइये डालते हैं एक नजर.

नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम

देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो यहां 1 ली. पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये हैं. मुंबई में यही पेट्रोल 103.44 रुपये प्रति ली. बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल के दाम 104.95 रुपये हैं. चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये प्रति ली. की दर से बेचा जा रहा है.

नई दिल्ली में डीजल के दाम

अब बात डीजल की करें तो दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति ली. है. मायानगर मुंबई में यह 89.97 रुपये बिक रहा है. कोलकाता में 1 ली. डीजल के दाम 91.76 रुपये हैं. चेन्नई में यही डीजल के दाम 92.35 रुपये प्रति ली. बने हुए हैं.

गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल-डीजल के दाम

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कीमतों में बदलाव देखा गया है. यहां पेट्रोल 15 पैसे स्सता हो गया है. नई कीमतें 94.66 रुपये प्रति ली. हो गई है. डीजल के भी दाम कम हुए हैं. 18 पैसे कम होकर यह 87.76 रुपये पर आ गया है. राजधानी से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल के दाम 14 पैसे गिरकर 94.97 रुपये प्रति ली. और 87.73 प्रति ली. हैं.

नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा में भी पेट्रोल के दाम बदल गए हैं. नए रेट 94.53 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, डीजल 87.61 रुपये प्रति ली. हो गए हैं. कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी गई है. बता दें, बेंट क्रूड के दाम 71.25 प्रति बैरल पर आ गए हैं.

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम

छत्तीसगढ़ में दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने ग्रामीण और दूरस्त अंचल वाले जिलों को बड़ी सौगात दी है. बस्तर संभाग के सभी जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते हो गए हैं. जिससे यहां के लोगों को सुविधा होगी. कम हुई कीमतें रात 12 बजे के बाद से लागू कर दी गई है.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल वाले जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की जानकारी दी है.

बस्तर संभाग के सुकमा में पेट्रोल 2.09 रुपये और डीजल 2.02 रुपये सस्ता.
बीजापुर में पेट्रोल 2 रुपये 70 पैसे और डीजल 2 रुपये 60 पैसे सस्ता.
दंतेवाड़ा में पेट्रोल 2 रुपये 23 पैसे और डीजल 2 रुपये 15 पैसे सस्ता.
बैलाडीला में पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल 2 रुपये 41 पैसे सस्ता.
कटेकल्याण में पेट्रोल 2.46 पैसे पेट्रोल और 2.36 पैसे डीजल सस्ता.
बचेली में पेट्रोल 2 रुपये 35 पैसे और डीजल 2 रुपये 26 पैसे सस्ता.


You may have missed