June 2, 2026

CG LOCKDOWN-4 : कोरोना हॉटस्पॉट रायपुर सहित इन जिलों में बढ़ेगा लॉकडाउन! पढ़िए पूरी खबर

lauk daun

रायपुर। प्रदेश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के बीच प्रदेश में तीसरे दौर का लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं प्रदेश के अधिक्तर जिलों में लॉकडाउन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले एक दो दिनों में कभी भी राज्य सरकार जिला कलेक्टरों के माध्यम से आदेश जारी कर सकती है। प्रदेश के सभी हॉट स्पॉट जिलों में लॉकडाउन को बढ़ाने की चर्चा चल रही है।


जिसमें रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, बेमेतरा सहित अन्य जिले शामिल हैं। साथ ही जिलों में रियायत यथावत बनी रहेगी। अभी किसी प्रकार की ढिलाई की उम्मीद नहीं दिख रही है। लंबे समय से बंद रहने के चलते शहरों में कालाबाजारी व मूल्यवृद्धि पैर पसार रही है। आपदा को कुछ लोगों के द्वारा अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वर्तमान में सब्जी, फल व कुछ सामग्रियों को ठेले के माध्यम से डोर-टू-डोर सप्लाई किया जा रहा है। आने वाले दिनों यह सेवा यथावत बनी रहेगी। वहीं पेट्रोल आवश्यक सेवाओं व पास धारियों हो बस उपलब्ध हो पाएगा।


You may have missed