मुख्यमंत्री ने कोरोना मरीजों व जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई तीन सेवाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ
रायपुर। कोरोना काल में संक्रमितों व जरूरतमंदों की सहयता के लिए रायपुर नगर निगम ने तीन महत्वपूर्ण सेवाओं की शुरुआत की है। इनमे निशुल्क घर पहुंच ऑक्सीजन सेवा, निर्धन परिवारों के लिए राशन वितरण तथा निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिया इन सुवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों के लिए निशुल्क घर पहुंच ऑक्सीजन सुविधा प्रदान करने नगर निगम की ऑक्सीजन आन व्हील सेवा के साथ गरीब-निर्धन परिवारों को निशुल्क सूखा राशन वितरण तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के घर से कोविड मरीजो को कोविड केयर सेंटर लाने तथा स्वस्थ्य हो चुके कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर से घर तक पहुचाने के निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।
छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना मरीजों को घर पहुंच निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की सुविधा की शुरुआत की गई है। नगर निगम रायपुर की इस सेवा का विस्तार शीघ्र ही राज्य के अन्य नगर निगम क्षेत्रों में भी होगा।
गौरतलब है कि पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी की स्थिति है, वही छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में भरपूर ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही अब होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार घर पहुंच निःशुल्क ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

