EXCLUSIVE VIDEO CG : इस गांव में धड़ल्ले से चल रहा जुआ सट्टे का अवैध कारोबार,
धमतरी : लॉकडाउन के बीच जुआ सट्टे का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है। ये अवैध कारोबार भखारा थाने क्षेत्र के कोपेडीह, हँचलपुर और निपानी टिपाणी गाँवो की है। सूत्र बताते है कि बेईमानी का यह काम भी ईमानदारी से होता है। खाईवाल के गुर्गे गाँवो में बाकायदा काउंटर लगाकर इस काम को कर रहे है। जुआ सट्टे के अवैध कारोबार की जो तस्वीरे और वीडियो पास आई है


उसमें साफ दिखाई दे रहे है….कि किस तरह लॉकडाउन के बीच एक घर मे अवैध जुआ सट्टा पट्टी का खेल जोरो से चल रहा है। जहाँ पर खेलने वाले लोगो को पर्ची भी गुर्गो के द्वारा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस खेल में आसपास गाँव से लोग सट्टा पट्टी लिखाने पहुँचते है। बताया जा रहा है कि यहाँ पर लाखों रु का सट्टा पट्टी लिखी जाती है।

