July 4, 2026

करोड़ों रूपये की लागत से बना रायपुर का अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड बना नशेडिय़ों का अड्डा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

IMG-20210617-WA0016

रायपुर। भाठागांव स्थित करोड़ों रूपये की लागत से बना अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड इन दिनों शाम ढलते ही नशेडिय़ों के अड्डे में बदल चुका है। आये दिन शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले आवारा तत्व खुलेआम नशा करने के बाद वहां उत्पात मचाते है।


टिकरापारा क्षेत्र के रहवासियों ने इस संबंध में अनेको बार थाने में सूचना दी है। इसके बाद भी अब तक संबंधित थाना क्षेत्र द्वारा नशेडिय़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। टिकरापारा क्षेत्र की रहवासी भुवनेश्वरी साहू ने पुलिस अधीक्षक रायपुर से करोड़ों की लागत से निर्मित बस स्टैण्ड पर नशेडिय़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देने की मांग टिकरापारा थाना प्रभारी को दी है। साथ ही अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड सुरक्षा के लिए आवश्यक बल उपलब्ध कराने की मांग की है।


You may have missed