July 5, 2026

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही: लाखों रुपए के गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

IMG_20210620_192003

रायपुर। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में रायपुर पुलिस ने एक और बड़ी करवाई की है। थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नऊवा तालाब पास स्थित झोपड़ी में आरोपी द्वारा बोरे में छिपाकर रखे गांजे को बरामद किया गया है।


आरोपी के कब्जे से 30 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/-रूपये किया गया जप्त। आरोपी के विरूद्व थाना उरला में अपराध क्रमांक 191/21 धारा 20(बी)(II)(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है। आरोपी द्वारा इतनी बड़ी खेप में गांजा कहां से लाया गया है इस संबंध में पूछताछ की जा रहीं है।

पढ़िए पूरी खबर–
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नऊआ तालाब पास स्थित झोपड़ी में एक व्यक्ति गांजा रखा है।

जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर झोपड़ी में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान झोपड़ी के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम विकास साव होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा झोपड़ी की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया गया, जिसे बोरे में छिपाकर रखा गया था।

जिस पर आरोपी विकास साव के कब्जे से कुल 30 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 191/21 धारा 20(बी)(II)(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी इतनी बड़ी खेप में गांजा कहां से लाया है के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी- विकास साव पिता दिलीप साव उम्र 23 साल निवासी बंगाली होटल के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।


You may have missed