April 18, 2026

मोर देखने के चक्कर मे बच्चे को मोर ने मारा चोच, बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती

IMG_20210622_161121

बच्चों को जब भी चिड़ियाघर (Zoo) की सैर पर ले जाए तो हमेशा सावधानी रखे, खासकर छोटे बच्चो के लिए जिनके लिए छोटी छोटी चीजे नई होती है, चिड़ियाघर मे जाने से बच्चे बेहद एक्साइटेड हो जाते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ एक छोटे से 3 साल के बच्चे (3 Year Old Attacked By Peacock) के साथ. बच्चा अपने पेरेंट्स के साथ चिड़ियाघर गया था. वहां किताबों में दिखने वाले मोर को सामने से देखने के लिए वो उसके पास चला गया| फिर जो हुआ, वो बच्चे ही नहीं उसके माता-पिता को भी सदमे में डालने के लिए काफी था|


एज़रा गिटोस (Ezra Gittoes) नाम के इस बच्चे का पाला एक बेहद आक्रामक मोर (aggressive peacock) से पड़ा था. उसने बच्चे के पास आते ही उसके माथे पर अपनी चोंच से वार कर दिया. गनीमत ये रही कि मोर की चोंच बच्चे के माथे पर ही लगी और उसकी आंख को नुकसान नहीं हुआ|

पेरेंट्स के साथ ज़ू घूमने गया था बच्चा

3 साल का एज़रा अपने माता-पिता के साथ फैमिली डे पर चिड़ियाघर (Paignton Zoo) घूमने गया था, उसके साथ उसका दूसरा भाई भी था| बच्चे पिकनिक बेंच पर खेल रहे थे, इसी बीच एज़रा (Ezra Gittoes) को मोर अपने आस-पास घूमता हुआ दिखा तो वो काफी खुश हो गया. मोर को बच्चों की खुशी रास नहीं आई और उसने नन्हें एज़रा के माथे पर अपनी चोंच (Peacock Pecked On Forehead) मार दी. बच्चे के माथे से खून गिरता देख माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए|

चिड़ियाघर प्रशासन ने साधी चुप्पी

बच्चे के माता-पिता इस बात को लेकर परेशान हैं कि हादसे में एज़रा की आंख भी जख्मी हो सकती थी, उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन इस घटना पर चुप्पी साधे हुए है. ज़ू की ओर से कहा गया है कि पर्यटकों को ये बात साइन के जरिये बताई गई है कि मोर कई बार चोंच मार सकते हैं. एज़रा का परिवार हमेशा ही चिड़ियाघर में पिकनिक मनाने आता रहा है और इस बार बच्चे के बर्थडे पर वे वहां गए थे. चिड़ियाघर प्रशासन भी इस बात पर हैरान है कि बच्चे को मोर ने कैसे मारा क्योंकि इससे पहले वहां इस तरह की घटना नहीं हुई. ये चिड़ियाघर मोरों के खुले में घूमने के लिए खास तौर पर मशहूर है|


You may have missed