May 21, 2026

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस है एक दो नहीं ’34 बच्चों’ की मां, विदेश जा कर रचाई गुपचुप शादी

JINTA

नई दिल्ली: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा (Preity Zinta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज कर चुकी प्रीति ने अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं. बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीति की पहली फिल्म सोल्जर थी. ‘वीर जारा’, ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’, ‘कोई मिल गया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली यह खूबसूरत अदाकारा अब फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हैं.


प्रीति की अदाकारी से तो हर कोई वाकिफ है मगर क्या आपको पता है प्रीति ’34 बेटियों’ की मां है. जी हां, यह अंक सुनकर आपके भी होश गए होंगे. दरअसल प्रीति ज़िंटा ने एक, दो नहीं बल्कि 34 अनाथ बच्चियों को एक साथ गोद लिया था. साल में कम से कम दो बार प्रीति जिंटा उन बच्चियों से मिलने जरूर जाती हैं.

गुपचुप रचाई शादी
प्रीति को इस नेक काम के लिए हर कोई याद करता है. दुनियाभर से उन्हें तारीफें भेजी गईं. बता दें कि प्रीति ने साल 2016 में अमेरिकन सिटीजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. अब प्रीति 46 साल की हो गई हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘भइया जी सुपरहिट’ थी.


You may have missed