August 24, 2026

मौत का लाइव विडियो; खेत से घर लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

Screenshot_20260824-212104_Photos

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम पंडरभट्टा में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता बाई पटेल, पति अशोक पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।


पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, गीता बाई पटेल खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब 12 बजे तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में गीता बाई आ गईं।

मौके पर हुई मौत

बिजली गिरते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना का CCTV वीडियो आया सामने

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में आकाशीय बिजली गिरने का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बारिश के मौसम में बरते सावधानी

आकाशीय बिजली की इस घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत को सामने ला दिया है। मौसम खराब होने के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jkc News Web Portal (@jkcnews)


You may have missed