रायपुर लॉकडाउन 2021 : राजधानी में दुकानदारों को राहत..इतने बजे तक और ऐसे बेच सकेंगे फल, सब्जी और किराने का सामान

रायपुर। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्रदेशभर में लॉक डाउन लगा दिया गया है। और इस लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। और वही राज्य शासन ने लॉकडाउन के दौरान किराना दुकानों से होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए है। वही आज रायपुर कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन की कंडिका में आंशिक परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल, सब्जी, अंडा एवं किराना सामग्री/ग्रॉसरी की होम डिलीवरी की जा सकेगी।


