कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में दिखने लगा लॉकडाउन का असर..11,867 नए कोरोना मरीजों के साथ देखे कौन से जिले से कितने मरीज आए आज
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 11,867 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 12657 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही 172 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।


जांजगीर में आज सर्वाधिक 927 नये मरीज मिले हैं, वहीं कोरबा में 815, रायगढ़ में 821 नये केस आये हैं। रायपुर में आज आंकड़ा 871 रहा है, जबकि बिलासपुर में 521, दुर्ग में 674, मुंगेली में 515, सरगुजा में 535 नये मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 294, बालोद से 264, बेमेतरा से 178, कबीरधाम से 296, धमतरी से 229, बलौदा बाजार से 694, महासमुंद से 354, गरियाबंद से 168, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 260, कोरिया से 618, सूरजपुर से 690, बलरामपुर से 561, जशपुर से 607, बस्तर से 130, कोंडागांव से 180, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 52, कांकेर से 447, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है। रायपुर में आज 29 मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 10, बिलासपुर में 15, रायगढ़ में 13, जांजगीर में 14, मौत हुई है।
आज 11,867 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 12,657 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/TX6wbKF5NO
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 10, 2021

