May 1, 2026

नशे के खिलाफ एक और कार्यवाई: राजधानी में गांजा के साथ दो को पुलिस ने दबोचा

girftar

Two accused arrested with ganja in Khamtrai police station area of ​​Raipur:

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र मे पुलिस ने गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दो युवक ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग के पास बैठे है और साथ मे गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है।


इस सूचना के मिलते ही पुलिस की टीम बनाई गई और मौके पर पेट्रोलिंग को भेजा गया। जिसके बाद युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे तो पेट्रोलिंग पार्टी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी युवक सद्दाम हुसैन और नीलेश भार्गव के पास से पुलिस ने 4 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। और मामले में आईपीसी की धारा नार्कोटिक्स एक्ट 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


You may have missed