करिश्मा! बेटे के शव पर हाथ रखकर बोली मां- उठ जा मेरे बच्चे और चलने लगीं मासूम की सांसें
बहादूरगढ़। हरियाणा के बहादूरगढ़ की है। जहां 6 साल के बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। 6 साल के बच्चे हितेश का इलाज दिल्ली के बड़े अस्पताल में चल रहा था। बच्चे को टायफाइड की बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


26 मई को बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद बच्चे के परिजन शव लेकर दिल्ली से हरियाणा आ गये। बहादूरगढ़ में बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गयी। बच्चे का शव अर्थी पर रखने के ठीक पहले परिवार के लोग दहाड़ मार-मारकर रो रहे थे, वहीं मां जहान्वी बेटे के माथे पर बार-बार चूमकर कह रही थी.. उठ जा मेरे बेटे..उठ जा…बिलखती मां बार-बार ऐसा कहते हुए बच्चे के शरीब को हिला रही थी… इसी दौरान कफन में पैक शव हरकत करने लगा। ये देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया।
मां की दुआ और डाक्टर की मेहनत का असर ऐसा हुआ कि कुछ दिन में ही बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गया, मंगलवार को ये बच्चा घर पहुंच गया है और पूरी तरह से स्वस्थ्य है। डाक्टरों के मुताबिक एक सप्ताह में बच्चा पूरी तरह से सामान्य हो जायेगा।

