राजधानी से सटे मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद
Massive fire broke out in Noida's Sector 29 Metro Rail Corporation building:
दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) के भवन में आग लगने की खबर है। मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद है। दमकल विभाग की टीम ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग का काम जारी है।


थाना सेक्टर-20 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-29 में स्तिथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना पर पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल 6 फायर बिग्रेड की गाड़ियों सहित CFO व चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर उपस्थित हैं @Uppolice
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 18, 2021
गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से बताया गया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-29 में स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना पर पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल 6 फायर बिग्रेड की गाड़ियों सहित CFO और चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एनएमआरसी के कार्यालय में आग लगते ही धुआं निकला फिर आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

