April 18, 2026

इस महिला ने जिम में साड़ी पहनकर किया वर्कआउट, अब वीडियो हो रहा वायरल

saree

Dr. Sharvari did a workout in the gym wearing a sari:

साड़ी भारत में सबसे लोकप्रिय पहनावे में से एक है। भारतीय साडियां दुनियाभर में अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 6 मीटर लंबी साड़ी जहां कुछ महिलाओं को पहनने में कठिन लगती है, वहीं कई महिलाएं साड़ी में गजब करतब दिखा लेती हैं।


किसी को साड़ी में डांस करने में महारत हासिल होती है तो कुछ महिलाएं साड़ी पहनकर रेस में दौड़ लेती हैं। आमतौर पर साड़ी को संभालना थोड़ा मुश्किल माना जाता है लेकिन इस महिला को देखकर तो मामला कुछ और ही लग रहा है. डॉक्टर शर्वरी (Dr. Sharvari) का वीडियो देखकर तो साड़ी के बारे में शायद आपके विचार ही बदल जाएंगे।

आमतौर पर जिम जाने के लिए लोग ट्रैक सूट, टाइट्स या लोअर जैसे आरामदायक कपड़े खरीदते हैं। लेकिन पुणे की डॉ.शर्वरी कुछ अलग हैं। वे जिम में भी साड़ी पहनकर जाती हैं। साड़ी एक्सरसाइज करने के उनके जुनून पर भारी नहीं पड़ती है। वे बहुत आराम से साड़ी में भारी वजन तक उठा लेती हैं। सोशल मीडिया पर साड़ी में उनका वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है।


You may have missed