April 29, 2026

बैलगाड़ी पर सवार होकर निकली बारात, अब वीडियो लगा रही सोशल मीडिया पर आग

bail

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां बारात बैलगाड़ी में निकल रही है. बारात का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया का बताया जा रहा है. जहां बारात किसी कार, घोड़े या हाथी में नहीं निकल रही है बल्कि बैलगाड़ी से निकल रही है.


एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर के मुताबिक, बारात देवरिया के कुशहरी गांव की है जहां दूल्हा तथा बाराती बैलगाड़ी में सवार होकर निकले. बैलगाड़ी में सवार बारात ने 35 किलोमीटर की दूरी तय की.इस दौरान बारात जैसे ही बाजार और मेन रोड से निकली तो इसे नजारे को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस बारात से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

जब दूल्हे छोटे लाल से बैलगाड़ी में बारात निकालने की वजह पूछी गई तो उसने कहा, ‘मैं लोगों को दिखाना चाहता था कि कैसे हमारे पूर्वज बारात ले जाते थे और शादियां करते थे. लेकिन मौजूदा दौर में गाड़ियों की वजह से यह परंपरा खत्म हो रही है. हमारे यहां के लोगों को अपने पुराने रीति-रिवाजों के बारे में पता नहीं है इसलिए मैंने अपनी बारात को बैलगाड़ी से ले जाने का फैसला किया.’


You may have missed