April 19, 2026

ब्रेकिंग:राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर IFS अफसरों का किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

TRANC

रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर IFS अफसरों के तबादले किये हैं। सहायक वन संरक्षक आरए पाठक को संभागीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, एएस नाविक को सहायक संचालक तौरेगा उदंती-सीतानदी से उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद, राकेश चौबे को उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद से उप वनमंडलाधिकारी नगरी, एमआर साहू को उप प्रबंध संचालक कटघोरा से उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा, आनंद कुदरिया को उप वनमंडलाधिकारी रायपुर से अधीक्षक बारनवापारा अभ्याराण्य, विश्वनाथ मुखर्जी को उप वनमंडलाधिकारी राजिम से उप वनमंडलाधिकारी रायपुर, मोहन सिंह नायक को उप वनमंडलाधिकारी लैलूंगा, डीके सिंह को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय दुर्ग, शिवेंद्र कुमार साहू को उप वनमंडलाधिकारी अंबागढ़ चौकी, एनएल सिदार को उप वनमंडलाधिकारी गंडई, अरविंद तिवारी को सहायक वन संरक्षक बिलासपुर, आरएल पैकरा को उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, एमके गुप्ता को उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव और उदय सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर से उप वनमंडलाधिकारी राजिम बनाया गया है।


वहीं 2018 बैच के IFS अफसरों को भी पोस्टिंग मिली है। नव पदस्थ 2018 बैच के IFS आलोक कुमार, थ्रेजस एस, शशि कुमार, दिनेश कुमार को अलग-अलग जिलों से राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नया रायपुर बुलाया गया है।


You may have missed