October 16, 2026

पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ: दो दिन में 19 लोगों पर किया हमला, 2 की मौत

Gemini_Generated_Image_q7ivsgq7ivsgq7iv

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी वनांचल में तेंदुए की दहशत के बीच बड़ी खबर सामने आई है। आमागांव के ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल था।


दो दिन में 19 ग्रामीण घायल, दो की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने पिछले दो दिनों में ग्रामीणों पर कई बार हमला किया। इन हमलों में कुल 19 ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में भी तेंदुए द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला किए जाने की जानकारी मिली थी।

आमागांव के ग्रामीणों ने पकड़ा तेंदुआ

लगातार हो रहे हमलों से परेशान ग्रामीणों ने आमागांव में तेंदुए को पकड़ लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर फैली दहशत के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है।

फिलहाल वन विभाग की आगे की कार्रवाई और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किए जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jkc News Web Portal (@jkcnews)


You may have missed