April 29, 2026

कब्रिस्तान में चोरी का अजीबोगरीब मामला: अज्ञात व्यक्ति ने की कब्र खोदकर मुर्दे के अंगों की चोरी

kabr

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने यहां एक कब्र खोदकर शव के कुछ अंग किसी ने निकाल लिए। इस बात की जानकारी तब सामने आई जब करैया पारा में रहने वाला एक शख्स ने अपने भाई की कब्र पर फातेहा पढऩे गए थे। उनके भाई की लाश यहां तीन महीने पहले दफनाई गई थी। फातेहा पढऩे गए भाई ने देखा कि कब्र से छेड़छाड़ की गई हैं।


उन्होंने पास जाकर देखा कि कब्र को किसी औजार से खोदा गया है। लकड़ी के पटरे व्यवस्थित रखने के बाद शव के कुछ अंग निकाल लिए गए हैं। शव के सिर के बाल भी नहीं हैं। इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों को दिए जाने के साथ ही रतनपुर थाने को भी दी गई हैं। मौके पर जाकर रतनपुर पुलिस ने मुआयना किया। इस मामले को देखकर पुलिस भी सकते में है। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के मुताबिक शव के शरीर के कुछ अंग गायब किए गए हैं। कफन भी कब्र के बाहर मिला है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।


You may have missed