April 29, 2026

BIG NEWS : पति-पत्नी ने चार बच्चों के साथ जहर सेवन कर की आत्महत्या की कोशिश

jahar

रायपुर। पति-पत्नी के द्वारा चार बच्चों के साथ जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के जुगदेही गांव में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पत्नी व चार बच्चों सहित जहर सेवन कर जान देने की कोशिश किया। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।


जानकारी के मुताबिक दिलीप यादव को चोरी के आरोप में पुलिस थाने ले गई थी जिसके बाद वह घर आकर पत्नी व बच्चों सहित जहर सेवन कर जान देने की कोशिश किया। दिलीप यादव का कहना है कि पुलिस उसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश कर रही है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।


You may have missed