July 5, 2026

VIDEO VIRAL // फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है ये कूड़ा बीनने वाली महिला, Video देख लोगों की बोलती हुई बंद

KUDA

जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है, वो अक्सर दिखता नहीं है। ये गोलमाल कहावत आपने कई बार सुनी होगी। कई बार लोगो को देखकर अंदाजा नहीं हो पाता है कि उनके अंदर क्या हुनर छिपा है। इसलिए कहा जाता है कि सिर्फ देखकर किसी के बारे में धारणा नहीं बनानी चाहिए। लोग सोच भी नहीं सकते कि सड़क पर कचरा बीनने वाली औऱत इतनी शानदार अंग्रेजी बोल सकती है कि सुनकर ही लोगों की जुबान अटक जाए।


इन दिनों सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कूड़ा बीनने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई दिख रही है। इस वीडियो में महिला को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह इतनी अच्छी इंग्लिश बोल लेती है। वीडियो वायरल होते ही ये महिला इंटरनेट की दुनिया पर छा गई है

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कूड़ा बीनने वाली महिला नजर आ रही है। वीडियो में ये महिला बताती है कि उसने 7 सालों तक जापान में काम किया है। सात साल तक वो जापान में एक घर में केयर टेकर का काम करती थी। जब लोगों को उसकी जरूरत नहीं पड़ी तो घर वालों ने उसे जापान से वापस भारत भेज दिया। भारत में कोई काम नहीं मिलने पर वह सड़क किनारे से कूड़ा उठाकर बेचकर पैसा कमाने लगी। इससे वह अपना गुजारा करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shachina Heggar (@itmeshachinaheggar)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को itmeshachinaheggar नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सड़क से गुजरते समय उसकी मुलाकात इस महिला से हुई जो सड़क पर प्लास्टिक इकट्ठा कर रही थीं। जब दोनों ने बात करना शुरू किया, तो कचरा उठाने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलना शुरू कर दी। उसने अंग्रेजी में ही अपने बारे में कई बातें बताईं। शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया लेकिन महिला का नाम नहीं पूछ पाया।

उसने महिला से काफी देर तक बात की। बातचीत के दौरान जब सचिन ने पूछा कि क्या वह अकेली रहती हैं तो उसने अपने भगवान की तस्वीर दिखाई और कहा कि उनके बिना कोई अकेला कैसे रह सकता है। उसकी इस बात लोगों को इमोशनल कर दिया।

सचिन ने इस वीडियो को शेयर कर लोगों से इस महिला को खोजने में मदद करने की अपील की। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। महिला की अंग्रेजी और उसके बात करने के तरीके का हर कोई कायल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shachina Heggar (@itmeshachinaheggar)

वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा कि कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ ख़ूबसूरत तो कुछ दर्दभरी, लेकिन चंद फूलों के बिना ज़िंदगी क्या है…इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं.. यदि आप में से कोई उसे मिलना चाहता है तो कृपया हमसे संपर्क करें।

 


You may have missed