सेलून एवं वेलनेस सेंटर में चल रहा था गलत काम VIDEO, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा, एक ट्रांसजेंडर और दो महिलाएं रंगे हाथ गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना खम्हारडीह पुलिस और एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली है, जहां टीम ने रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर में छापेमारी कर एक ट्रांसजेंडर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।


टीम को मिली मुखबिर से सूचना
दरअसल, 8 अक्टूबर को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर में कुछ महिलाओं द्वारा एम.डी.एम.ए ड्रग्स बिक्री किया जा रहा है।
जिस पर पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों तथा प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी महिलाओं को एम.डी.एम.ए के साथ रंगेहाथ पकड़ने के लिए निर्देशित किया।
रंगे हाथों पकड़ाई ट्रांसजेंडर और महिलाएं
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये रेमेडी सेलून में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान सेलून में 02 महिलायें एवं 01 ट्रांसजेंडर उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम आशा नायक निवासी दुर्ग, कृष्णा तिवारी तथा हेमंत थापा निवासी रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स मिला। जिसके बाद टीम ने 14.73 ग्राम एम.डी.एम.ए कीमती लगभग 1,47,300/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/26 धारा 21सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जायेगी।
View this post on Instagram

